पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के त्राल में आतंकियों के 42वीं राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग करने की खबरें हैं। आतंकियों ने शिकारगाह में पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की है। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया गया है। इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

पेट्रोलिंग पार्टी जिस समय त्राल के जंगलों से गुजर रही थी तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आतंकी भागने में कामयाब हो गए हैं। हालांकि अभी तक घटना में किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। फायरिंग के बाद सेना और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश जारी है। एक अधिकारी की ओर से बताया गया है हमलावरों को पकड़ने की तलाश जारी है। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से ट्विटर पर जानकारी दी गई है, 'जंगलों में गोलियों की आवाज सुनी गई थी। इसके बाद आतंकियों की तलाश जारी है। अभी यह शुरुआती जानकारी है।'












Click it and Unblock the Notifications