जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने किया CRPF कैंप पर हमला, ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सीमापार से आतंकी गतिविधि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आतंकियों ने एक बार फिर से सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया है। आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा में सुरक्षा बलों के कैंप पर एक बार फिर से हमला कर दिया।

 Terrorists fired at CRPF camp located in Panz Gam village of Pulwama's Awantipora.

आतंकवादियों ने कुपवाड़ा के अवंतीपुरा के CRPF कैंप पर हमला कर दिया। सीआरपीएफ का ये कैंप अवंतीपुरा के पंजगाम रेलवे स्टेशन के पास है, जहां पहले से घात लगाए आंतकवादियों ने कैंप पर हमला बोल दिया। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। सुरक्षा बल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले आंतकवादियों ने श्रीनगर और जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप पर हमला बोला था। सुंजवां हमले में 6 जवान शहीद हो गए थे। आपको बता दें कि 2017 में पाकिस्तान ने 860 से अधिक बार सीज़फायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानकी ओर से किए गए इस सीजफायर उल्लघंन में हमारे 83 जवान शहीद हो गए। वहीं 165 आतंकियों को मार गिराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+