जम्मू कश्मीर के कुलगाम में पुलिस की गाड़ी पर आतंकी हमला, कोई नुकसान नहीं
गुरुवार को शोपियां में पुलिस की गाड़ी पर आतंकियों ने किया हमला, आर्मी और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप मौके पर मौके पर मौजूद।
श्रीनगर। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां के बेहबाग इलाके में पुलिस की गाड़ी पर आतंकी हमले की खबर है। फिलहाल इस हमले में किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई
पुलिस सूत्रों की ओर से कहा गया है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में हमला गुरुवार को सुबह हुआ है। हमले में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। हमले के बाद आर्मी और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। आतंकियों ने पुलिस की रक्षक गाड़ी पर फायरिंग भी की। जिस समय पुलिस की रक्षक गाड़ी हाजीपोर स्थित हरमाइन बगीचे के पास से गुजर रही थी, उसी समय इस हमले को अंजाम दिया गया। हमले के बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।
सरकार के दावे के बाद हमला
दिलचस्प बात है कि हमला सरकार की ओर से किए गए उन दावों के बाद हुआ है जिसमें कहा गया था कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से आतंकी वारदातों में कमी आई है। बुधवार को गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर की ओर से संसद में लिखित जवाब में कहा था कि सितंबर 29 को जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो उससे तीन माह पहले जम्मू कश्मीर में 110 आतंकी हमले हुए थे। इन हमलों में सुरक्षाबलों के 34 जवान शहीद हुए जो वहीं सात नागरिकों की मौत भी हो गई थी। सितंबर में जब उरी आतंकी हमले के बाद इंडियन आर्मी ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया तो कई लोगों ने इस पर कई तरह के सवाल उठाए थे।












Click it and Unblock the Notifications