जम्मू-कश्मीरः सेना के कैंप पर आतंकी हमला, दो जवान घायल
सुंजुआन : जम्मू-कश्मीर के सुंजुआन आर्मी कैंप पर आतंकियों ने हमल किया है। इस हमले में अब तक दो जवानों के घायल होने की खबर है। इस आतंकी हमले में एक जवान की बेटी भी हमले में घायल हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये आत्मघाती हमला तड़के सुबह 5 बजे किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 3-4 आतंकी कैंप की जाली काटकर अंदर घुसे। अंदर घुसने के बाद आंतकियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। आतंकियों के इस हमले का सेना की क्विक रिएक्शन टीम ने जवाब दिया
ताजा खबरों के मुताबिक ये सारे आतंकी सेना के रिहायशी इलाके में घुसे हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी एसजीएस जामवाल ने बताया कि उन्हें सुबह 4.55 बजे हमले का अलर्ट मिला था। जिसके बाद इस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि हमले में अब तक दो जवानों के घायल होने की खबर है।
यह भी पढ़ें- BSNL के इस ऑफर के सामने सब फेल, अनलिमिटेड 4G डेटा के साथ वॉयस कॉल्स, रोमिंग, एसएमएस और बहुत कुछ...












Click it and Unblock the Notifications