Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BSNL के इस ऑफर के सामने सब फेल, अनलिमिटेड 4G डेटा के साथ वॉयस कॉल्स, रोमिंग, एसएमएस और बहुत कुछ...

Recommended Video

    BSNL लाया है Kool Offer, Unlimited Data, Unlimited call सस्ते में | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसे जानकर आपके चेहरे खिल जाएंगे। बीएसएनएल का कूल ऑफर आपको अनलिमिटेड 4जी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, वॉयस कॉलिंग, रोमिंग, एसएमएस जैसी तमाम सुविधा देती है। इस ऑफर बीएसएनएल के प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। आइए आपको इस BSNL Kool ऑफर के बारे में बताते हैं....

     BSNL का कूल ऑफर

    BSNL का कूल ऑफर

    बीएसएनएल के इस कूल ऑफर में आपको 1099 रुपए में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4जी डाटा, वॉयस कॉल्‍स, लोकल और रोमिंग के साथ-साथ 100 एसएमएस रोजाना मिलेगा। आपको इस ऑफर के तबत 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड डेटा का ऑफर मिल रहा है। यानि आप रोजाना अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

     प्रीपेड यूजर्स के लिए खास ऑफर

    प्रीपेड यूजर्स के लिए खास ऑफर

    बीएसएनएल के प्रीपेड यूजर्स की इस ऑफर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस ऑफर में न तो कोई एफयूपी लिमिट नहीं होगी और साथ ही साथ आपको रोजाना पर्सनल रिंग बैक टोन की सुविधा भी मिलेगी। आप 1099 रुपए का रिचार्ज करवा कर 84 दिनों तक अनलिमिटेड सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

     संडे फ्री सेवा की अवधि बढ़ाई

    संडे फ्री सेवा की अवधि बढ़ाई

    आपको बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में अपने पॉपुलर फ्री सेंड कॉलिंग ऑफर को 3 और महीने के लिए बड़ा दिया। अब आप अप्रैल तक बीएसएनएल के संडे फ्री कॉलिंग ऑफर का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं बीएसएनएल का कहना है कि इस ऑफर के खत्म होने के बाद उनके पास इस तरह की और स्कीम है जिसे वक्त आने पर पेश किया जाएगा।

     बीएसएनएल कैशबैक

    बीएसएनएल कैशबैक

    बीएसएनएल अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 'बीएसएनएल-फोनपे कैशबैक ऑफर' लेकर आया है। बीएसएनएल का प्रीपेड यूजर अगर फोनपे मोबाइल ऐप के जरिए रिचार्ज करता है तो उसे रिचार्ज के आधे पैसे वापस मिल जाएंगे। इसमें ज्यादा से ज्यादा 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। ये ऑफर 250 तक के रिचार्ज पर उपलब्ध है। अगर कोई 100 रुपए का रिचार्ज करेगा तो उसे 50 रुपए कैशबैक मिलेगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+