महबूबा मुफ्ती के विवादित बोल- सुरक्षाबल और आतंकी एक दूसरे के परिवार को बना रहे निशाना

नई दिल्ली। गुरुवार रात जम्मू और कश्मीर के अलग-अगल हिस्सों से पुलिसकर्मियों के 9 रिश्तेदारों के आतंकियों द्वारा अपहरण किए गए मामले में महबूबा मुफ्ती का विवादित बयान सामने आया है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा है कि आंतकवादियों और सुरक्षाबलों दोनों एक दूसरे के परिवार को टारगेट कर रहे हैं जो कि बेहद निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी स्थिति में परिवारों को निशाना बनाने का लक्ष्य नहीं होना चाहिए। ना ही उन बातों के लिए पीड़ित होना चाहिए जिनपर उनका नियंत्रण नहीं है।

Terrorists and security forces victimising each others families, says Mehbooba Mufti

बता दें कि एनआईए द्वारा गुरुवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन के वांटेड आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे को गिरफ्तार किया। इसके बाद आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के विभिन्न इलाकों से पुलिसकर्मियों के परिजनों को अगवा कर लिया है। इसमें 9 पुलिसकर्मी के परिवार और रिश्तेदार शामिल हैं। इस मामले पर राज्य की पुलिस ने कहा है कि वो इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

अपहरण किए गए लोगो की पहचान इस तरह है
अपहरण किए गए लोगों की पहचान की गई है जिसमें जुबेर अहमद भट, अरिफ अहमद शंकर, फैजान अहमद मकरो, सुमार अहमद राथेर, गोहर अहमद मलिक, यासीर अहमद भट्ट का नाम शामिल है। अभी तक इन लोगों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। दक्षिण कश्मीर में शॉपियन में चार पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में आतंकवादियों से जुड़े कुछ घरों को क्षतिग्रस्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+