मोदी और योगी की हत्या के लिए लंदन में रची जा रही है साजिश, ये जगह है टारगेट
यूपी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हर मूवमेंट के दौरान सतर्कता बरतने का खास निर्देश है। इसके साथ लखनऊ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्त में आए संदिग्ध आतंकियों से भी इसके मद्देनजर पूछताछ हो रही है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने यूपी पुलिस और केंद्र सरकार को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है और कहा है कि लंदन में बैठे कुछ कश्मीरी आतंकवादी हमले की साजिश में हैं। एजेसियों के इस अलर्ट के बाद से मोदी और योगी की सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई है।

द एशियन एज अखबर में छपी एक खबर के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने अपने इनपुट में कहा है कि करीब एक दर्जन ट्रेंड आतंकवादी इसी टारगेट के साथ उत्तर प्रदेश में घुस चुके हैं। वो अपने स्लीपर सेल की मदद ले रहे हैं और अंडरग्राउंड हैं। योगी के 30 दिन: कुछ ऐसे फैसले जो चर्चा में तो नहीं रहे लेकिन जानना जरूरी है
लोकल इंटेलिजेंस और यूपी एटीएस आतंकी स्लीपर सेल की तलाश कर रही है। यूपी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हर मूवमेंट के दौरान सतर्कता बरतने का खास निर्देश है। इसके साथ लखनऊ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्त में आए संदिग्ध आतंकियों से भी इसके मद्देनजर पूछताछ हो रही है। आपको बता दें कि 21 जून को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस है और इस दिन पीएम मोदी लखनऊ में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications