योगी के 30 दिन: कुछ ऐसे फैसले जो चर्चा में तो नहीं रहे लेकिन जानना जरूरी है
योगी के ऐलानों से योगी विरोधियों पर हैरानी की लकीर जरूर नजर आई। आईए आपको उन फैसलों के बारे में बताते हैं क्योंकि ये वो फैसले हैं जो लाइम लाइट में तो नहीं रहे लेकिन उनका सीधा संबंध आम जनता से है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सत्ता संभाले एक माह हो गया है। इस एक माह में योगी की सरकार ने बड़े-बड़े फैसले लेने में जरा भी नहीं हिचकी। एंटी रोमियो स्क्वाड और अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई के अलावा भी योगी आदित्यनाथ कई ऐसे बड़े ऐलान किए जो सूबे की जनता को राहत पहुंचाने वाले रहे। हालांकि योगी के इन ऐलानों से योगी विरोधियों पर हैरानी की लकीर जरूर नजर आई। तो आईए आपको उन फैसलों के बारे में बताते हैं क्योंकि ये वो फैसले हैं जो लाइम लाइट में तो नहीं रहे लेकिन उनका सीधा संबंध आम जनता से है।

15 जून तक गड्ढा मुक्त होंगी यूपी की सभी सड़कें
योगी आदित्यनाथ ने यूपी राज्य की सड़कों को ढाई महीने में गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कें 15 जून तक गड्ढा मुक्त होना चाहिए।

जो जाएगा मानसरोवर उसे मिलेगा 1 लाख की मदद
हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक दुर्लभ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए योगी सरकार ने आर्थिक अनुदान को एक लाख रुपये कर दिया है। तीर्थ यात्रियों की परेशानियों व समस्याओं पर गौर करते हुए दिल्ली के आस-पास राज्य में किसी उपयुक्त स्थान पर कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण कराए जाने का भी निर्णय लिया है। जिससे हिन्दुओं में ख़ुशी की लहर है।

पार्टी नेता नहीं करेंगे ठेकेदारी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता या जनप्रतिनिधि कोई भी ठेकेदारी का काम ना लें। इसके बजाय उन्हें निरीक्षण करना चाहिए। यदि उन्हें किसी तरह की गड़बड़ दिखती है तो वे मुझे सूचना दे सकते हैं ताकि दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके। आज तक के इतिहास में किसी ने यूपी की राजनीती में ऐसा नहीं किया।

भूखा नहीं मरेगा कोई
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन गरीबों की कोई सुनवाई नहीं होती थी हम उनके लिए काम करने वाले हैं, ये बीजेपी की सरकार यूपी के एक भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने देगी। किसी जनपद में अगर भूख या बीमारी से किसी व्यक्ति की मौत हुई तो संबंधित जिलाधिकारी एंव सीएमओ दंडित होंगे।

पैदल घूमें पुलिसकर्मी
योगी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे व्यस्त बाजारों में प्रतिदिन डेढ़ से दो किमी पैदल घूमकर जनता में विश्वास पैदा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में कानून का राज कायम करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications