मुरैना में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के बाद तनाव

सुमावली विधानसभा क्षेत्र के नायकपुरा में 25 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी एंदल सिंह कंसाना के भतीजे भूरा कंसाना ने कथित रूप से अपने साथियों के साथ मतदान के बाद कर्मचारी से ईवीएम छीनने की कोशिश की थी। इस पर बीएसएफ के जवानों ने उन पर गोली चलाई। गोलीबारी में भूरा सहित दो लोग घायल हुए। घायल भूरा की बाद में मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के बाद मंगलवार को सुमावली सहित मुरैना के बाजार बंद हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुरैना व सुमावली में अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद भूरा का शव उसके गांव नायकपुरा भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications