एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट की शादीशुदा जिंदगी में आया भूचाल, जानें वजह
मुंबई, 24 जुलाई। एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनके रिश्ते के बारे में खबरें आ रही हैं कि इंद्रनील और बरखा अपनी शादी के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इंद्रनील बंगाली फिल्म अभिनेत्री ईशा साहा को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कई बंगाली फिल्मों में साथ काम किया है।

इंद्रनील बरखा दोनों अलग रहे हैं
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफवाहें फैली हुई है कि पिछले पांच महीनों से दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं हैं "इंद्रनील अपने अपार्टमेंट से बाहर चले गए है और वर्तमान में उसी बिल्डिंग में अपने माता-पिता के साथ रह रहा है। ईशा साहा के साथ लिंक-अप की अफवाहों ने दोनों के बीच के रिश्ते को और खराब कर दिया है," एक सूत्र ने प्रकाशन को बताया।

इंद्रजीत और बरखा शादी के 13 साल बाद हो रहे अलग
बता दें इंद्रनील और बरखा की शादी को 13 साल हो चुके हैं और उनकी एक नौ साल की बेटी मीरा है, जो फिलहाल बरखा के साथ रह रही है. सूत्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार "फिलहाल, इंद्रनील और बरखा ने ब्रेक लेने का फैसला किया है।"रिपोर्ट के अनुसार, बरखा ने सोशल मीडिया से इंद्रनील को अनफॉलो कर दिया है लेकिन अभी भी एक्टर वाइफ को फॉलो कर रहे हैं

इंद्रनील ने ईशा के साथ अपनी डेटिंग की बात को अफवाह बताया था
पिछले महीने, इंद्रनील ने ईशा के साथ अपनी डेटिंग अफवाहों को यह कहकर खारिज कर दिया था कि उनकी पत्नी के साथ उनके रिश्ते अच्छे चल रहे थे और बाकी अफवाहें थीं। ईशा ने भी इस मामले पर कमेंट किया और कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उनका नाम किसी के साथ लिया गया है। उसने यह भी साझा किया कि वह इस तरह की अफवाहों से आहत होती थी, लेकिन अब वह जानती है कि इससे कैसे निपटना है। ईशा ने कहा था यह फर्जी खबर है और जल्द ही खत्म हो जाएगी।

2008 में दोनों की थी लव मैरिज
2008 में दोनों ने लव मैरिज की थी। बरखा पहली बार टीवी शो प्यार के दो नाम : राधा और एक श्याम के लुक टेस्ट के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। वहीं शो के समाप्त होने तक दोनों में प्यार हो गयाफ 2007 में बरखा को इंद्रनील ने प्रपोज किया और 2008 में दोनों ने शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications