भारत से तनातनी करना पाक के लिए 'नापाक
जयपुर। केंद्रीय प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि भारत के साथ लगातार तनाव बढ़ाना पाकिस्तान के लिए सही नहीं है। यह तनाव पाकिस्तान के हित में नहीं है। जावड़ेकर जयपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर जावड़ेकर ने संवादाताओं से कहा कि पाकिस्तान की ओर ले लगातार किया जा रहा उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जावड़ेकर ने कहा कि हमारी सेना पाकिस्तान को उनकी ओर से की जा रही फायरिंग का जवाब देगी।

जावड़ेकर ने कहा कि हम चाहते है एक स्थिर और शांति भरा पाकिस्तान हो, तभी दोनों देश आगे बढ़ सकते हैं। पाक जो पन्द्रह दिन से कर रहा हे, इसे माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में पाक से चर्चा संभव नहीं हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications