अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ लंदन में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे, आज उड़ेगा 'बेबी ट्रंप'
लंदन। डोनाल्ड ट्रंप रिश्ते सुधारने के लिए प्रधानमंत्री थेरेसा मे से मिलने ब्रिटेन पहुंचे हैं और दूसरी तरफ हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी अमेरिकी राष्ट्रपति का विरोध करने के लिए लंदन की सड़कों पर उतर आए हैं। लंदन की सड़को पर दिख रहे हजारों की संख्या में लोगों के हाथों में तख्तियां और बेबी ट्रंप के बलून लेकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। लंदन में शुक्रवार सुबह से एंटी-ट्रंप की रैली निकाली जा रही है। ट्रंप के खिलाफ लोग बेनर लेकर रैली निकाल रहे हैं, जिन पर 'ट्रंप नॉट वेलकम', 'नॉट अंडर ट्रंप आई', 'डंप ट्रंप' और 'डोनाल्ड डक ऑफ' लिखकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

लंदन के लोगों ने प्लान बनाया है कि जिस वक्त ट्रंप और मे की मुलाकात होगी उस वक्त पार्लियामेंट स्क्वैयर से 'ट्रंप बेबी' का एक बलून आकाश में छोड़ा जाएगा। हालांकि, ट्रंप इस विरोध से काफी दूर रहेंगे। साथ ही सिक्योरिटी ने भी इस रैली को ट्रंप से दूर रखा है। लंदन में इस प्रकार का प्रदर्शन करने के लिए राजधानी के मेयर सादिक खान प्रदर्शनकारियों को पहले ही अनुमति दे चुके हैं।
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी, महिलाओं के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियां और क्लाइमेट चैंज को लेकर हजारों की संख्या में ब्रिटिश लोग अमेरिका राष्ट्रपति के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वे अमेरिका के नहीं, बल्कि ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
अमेरिका और ब्रिटेन के रिश्तों फिर से पटरी पर लाने के लिए पीएम मे ने डोनाल्ड ट्रंप को लंदन आमंत्रित किया है। मे से द्विपक्षीय वार्ता के बाद ट्रंप क्विन एलिजाबेथ से भी मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications