राजधानी में दिसंबर में पड़ी सबसे अधिक ठंड, टूटा 45 साल का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार इस बार दिल्ली में दिसंबर महीने में ठंड का 45 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। दरअसल दिसंबर में दिल्ली में लगातार 6 दिन शीतलहर चली। इससे पहले ऐसी 1973 में हुआ था। इस दौरान 26 दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहा। गुरुवार को भी ठंड बरकारार रही और बेघर लोग रैन बसेरों में जाने को मजबूर हो गए।

इस बार दिसंबर में एवरेज तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2005 में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा था। खबर है कि 27 दिसंबर की सुबह सबसे अधिक ठंडी रही। इस दिन न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
देशभर में कोहरे के चलते भी बुरा हाल है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से भी चल रही हैं। इसके अलावा हवाई उड़ानों पर भी इसका अच्छा खासा असर पड़ा है। दिल्ली से कई उड़ाने देरी से चल रही हैं। हालांकि इस बार कोहरा काफी कम हुआ है। दिसंबर माह में दिल्ली में कोहरे के 300 घंटों को सामान्य माना जाता है जबकि इसबार ये सिर्फ 145 घंटों का ही रहा। इस बार सिर्फ दो रातों में कुल नौ घंटे ही खूब घने कोहरे का सामना दिल्ली वालों को करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में पारा गिरने से ठंड बढ़ी, राजधानी आने वाली 9 ट्रेनें लेट












Click it and Unblock the Notifications