TDP में दो दिनों में 2 झटके, एक और विधायक ने दिया इस्तीफा
गुंटूर। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठा-पटक का दौर जारी है। टीडीपी से विधायकों के इस्तीफे का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। पिछले दो दिनों में दो विधायकों ने टीडीपी से इस्तीफा दिया है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर विधानसभा क्षेत्र से टीडीपी विधायक एम वेणुगोपाल रेड्डी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष और टीडीपी प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू को सौंप दिया है।

इससे पहले टीडीपी विधायक एम वेणुगोपाल रेड्डी ने इसी सिलसिले में अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की, जिसके बाद उन्होंने पार्टी इस्तीफा देने का फैसला किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान विधायक एम वेणुगोपाल रेड्डी भावुक हो गए।इस बैठक के दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह गिनवाई और टीडीपी में अपने अपमान करने का आरोप लगाया।
विधायक ने इस बात की पुष्टि की वह ऐसी जगह पर नहीं रह सकते जहां पर उनका सम्मान ना हो। उन्होंने कहा अभी तक वह पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के फोन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से किसी भी तरह से अभी तक किसी भी तरह का कोई संदेश नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने टीडीपी पार्टी छोड़ने का निर्णय किया है।












Click it and Unblock the Notifications