चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार हुआ ये एक्टर,पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

हैदराबाद। तेलुगु फिल्मों के एक्टर सम्राट रेड्डी पर चोरी के इल्जाम लगे है। 2 लाख की चोरी के इल्जाम में पुलिस ने सम्राट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उनकी पत्नी हर्षिता रेड्डी ने ही शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने सम्राट को जबरन घर में घुसने और 2 लाख की चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सम्राट से मामले में पूछताछ कर रही है।

 एक्टर पर चोरी का इल्जाम

एक्टर पर चोरी का इल्जाम

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुकाबले तेलुगु एक्टर सम्राट रेड्डी को पुलिस ने चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार किया है। पत्नी हर्षिता रेड्डी ने पुलिस से शिकायत की थी सम्राट ने जबरन उनके घर में घुसकर 2 लाख के जेवरात चोरी की। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सम्राट को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी ने आरोप लगाया कि सम्राट ने घर से सीसीटीवी को नुकसान पहुंचाया और घर में तोड़फोड़ की।

 पुलिस ने एक्टर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक्टर को किया गिरफ्तार

हर्षिता ने 25 जनवरी को सम्राट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने सम्राट के घर की तलाशी ली तो उनके घर से हर्षिता की बताई कई चीजें बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने सम्राट के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 और धारा 448 के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

 पत्नी ने अलग हो चुके हैं सम्राट

पत्नी ने अलग हो चुके हैं सम्राट

आपको बता दें कि सम्राट ने साल 2015 में हर्षिता से शादी की, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही हर्षिता ने सम्राट पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों अलग रहने लगे। हर्षिता ने पति पर यौन शोषण का आरोप लगात हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद से ही वो दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+