रेलवे ट्रैक के पास रील बनाना किशोर को पड़ा भारी, ट्रेन ने मारी टक्कर, जानें फिर क्या हुआ...

हनमकोण्डा, 05 सितंबर। सोशल मीडिया के इस जमाने में लोग रील बनाने के आदी हो गए हैं। कई बार इसके लिए वो अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। यही वजह है कि पिछले कई वर्षों में रील बनाने वालों के साथ हादसे बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दक्षिणी राज्य तेलंगाना के हनमकोण्डा जिले से आया है। यहां काजीपेट में रेलवे ट्रैक के पास इंस्टाग्राम रील बनाते समय एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

reel video telangana

ये भी पढ़ें- PM के बैनर 'गायब', केंद्रीय मंत्री भड़के, तेलंगाना के मंत्री ने पूछा- दूसरे राज्यों में KCR की फोटो क्यों नहीं

घटना का वीडियो हो रहा है वायरल

घटना का वीडियो हो रहा है वायरल

किशोर के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किशोर की पहचान तेलंगाना के वाडेपल्ली के प्रथम वर्ष के छात्र अक्षय राज (17) के रूप में हुई है। किशोर रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक के पास जा रहा होता है। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रेन उसे टक्कर मार देती है, जिससे वह जमीन पर गिर गया। ट्रेन से टकराने की वजह से किशोर गंभीर चोटें भी आई हैं।

टक्कर के बाद खून से लथपथ पड़ा था किशोर

टक्कर के बाद खून से लथपथ पड़ा था किशोर

ट्रेन से टक्कर के बाद किशोर खून से ट्रैक के किनारे लथपथ पड़ा था। ट्रेन गुजरने के बाद जैसे ही उस पर गार्ड की नजर पड़ी, वैसे ही गार्ड ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद किशोर को अस्पताल भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल किशोर की हालात खतरे से बाहर है। किशोर के पैर में फ्रैक्चर के अलावा कई और चोटें आई हैं।

रेलवे पुलिस की अपील का भी लोगों पर नहीं पड़ रहा असर

रेलवे पुलिस की अपील का भी लोगों पर नहीं पड़ रहा असर

रील बनाने के चक्कर में लोग दुर्घटना का शिकार न हो इसके लिए रेलवे पुलिस कई बार लोगों ट्रैक ने नजदीक नहीं जाने और रील नहीं बनाने की अपील कर चुकी है। बावजूद लोगों पर अपील का असर नहीं पड़ रहा है और आए दिन हादसों के शिकार हो रहे हैं।

देशभर से आए दिन आते हैं रहते हैं ऐसे मामले

देशभर से आए दिन आते हैं रहते हैं ऐसे मामले

आपको बता दें कि रील बनाने के चक्कर में तेलंगाना में इस तरह कि ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी लोग रील बनाने के चक्कर में इस तरह के हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा देश अन्य राज्यों से भी इस तरह के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+