तेलंगाना: बीआरएस नेता केटीआर बोले- हम हत्या की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे
बीआरएस नेता और पूर्व मंत्री के टी रामा राव ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना में 'हत्या की राजनीति' एक बार फिर प्रचलित हो गई है। उन्होंने कहा बीआरएस कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

केटीआर ने नगरकर्नूल जिले के पेद्दा कोथापल्ली गांव में कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मारे गए एक बीआरएस कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे और संवेदना व्यक्त की।
परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए केटीआर ने आरोप लगाया कि रिटायर्ड सेना के जवान सीएच मल्लेश की पेद्दा कोथापल्ली गांव के गंत्रावुपल्ली इलाके में कांग्रेस नेताओं द्वारा हत्या की है। इसके साथ ही केटीआर ने वादा किया कि बीआरएस मल्लेश के बच्चों की पूरी जिम्मेदारी लेगा।
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष ने याद किया कि मृतक ने पार्टी की जीत के लिए कड़ी मेहनत की थी। रामाराव ने कहा, ''चुनाव में जीतना या हारना आम बात है, लेकिन इस तरह की हत्या की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।''
बीआरएस नेता केटीआर ने इसके साथ ही दावा किया कि बीते 10 सालों में तेलंगाना में बीआरएस सरकार में किसी भी कांग्रेस नेता पर हमला नहीं हुआ। उन्होंने कहा बीआरएस के कार्यकर्ता मल्लेश की हत्या के पीछे राजनीतिक कारण हैं लेकिन कांग्रेस ने दावा किया कि उनकी हत्या भूमि संबंधी मुद्दों पर की गई थी।
इसके साथ ही केटीआर ने पुलिस से मल्लेश की हत्या की निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया। केटीआर ने राज्य के शुल्क मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव की टिप्पणी पर कहा 'हत्या की राजनीति' या 'हिंसा की संस्कृति' राज्य के लिए अच्छी नहीं है।
वहीं तेलंगाना के करीमनगर के सांसद बंदी संजय कुमार की टिप्पणी का जवाब देते हुए कि भाजपा राज्य के विकास के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस के साथ सहयोग करेगी।
केटीआर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्स पर लिखा कांग्रेस ने 2018 में करीमनगर और निज़ामाबाद लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बंदी संजय कुमार के अनुसार फिर से एक साथ काम करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications