Telangana: ग्रामीणों ने सोनू सूद के सम्मान में बनवाया मंदिर, कहा-'वो साक्षात ईश्वर का रूप', Pics

Telangana Villagers Built Actor Sonu Sood Temple: कोरोना काल में गरीबों के लिए मसीहा बने एक्टर सोनू सूद को लोगों ने भगवान का दर्जा दे दिया है और इसके लिए तेलंगाना में ग्रामीणों ने उनके सम्मान में एक मंदिर बनवा डाला है। तेलंगाना के डुब्बा टांडा गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक्टर के नाम पर मंदिर बनाया है, जहां सोनू सूद की प्रतिमा भी लगी है, सभी ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा करके उन्होंने अपने प्यार और सम्मान को एक्टर के प्रति व्यक्त किया है।

Recommended Video

    सोनू सूद के फैन्स ने बना दिया मंदिर, लॉकडाउन में मदद के लिए यूं जताया आभार | वनइंडिया हिंदी
    'हमारे लिए तो भगवान हैं एक्टर सोनू सूद'

    'हमारे लिए तो भगवान हैं एक्टर सोनू सूद'

    मालूम हो कि रविवार को इस मंदिर में सोनू सूद की मूर्ति का अनावरण किया गया और इस दौरान आरती भी हुई और पारंपरिक परिधान पहने स्थानीय महिलाओं ने सोनू सूद के लिए लोकगीत भी गाए , यही नहीं एक्टर के लिए प्रार्थना सभा भी रखी गई थी। इस बारे में बात करते हुए मंदिर समिति के सदस्य रमेश कुमार ने कहा कि सोनू सूद ने मुसीबत की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद की है, ऐसा करने वाला तो केवल भगवान या उनकी ओर से भेजा कोई देवदूत ही हो सकता है और इसी वजह से हमने सोनू सूद का मंदिर बनवाया है।

    एक्टर की प्रतिक्रिया का इंतजार

    एक्टर की प्रतिक्रिया का इंतजार

    ग्रामीणों ने कहा कि अपने कष्ट सहकर दूसरों की मदद करने वाले हमारे लिए साक्षात ईश्वर का रूप हैं। हालांकि सोनू सूद की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है फिलहाल सभी को इसी बात का इंतजार है कि एक्टर का रिएक्शन इस मंदिर के बारे में क्या होगा और वो अपनी प्रतिमा को देखकर क्या कहेंगे?

    प्रवासी गरीब-मजदूरों की मदद को आगे आए थे सोनू सुूद

    प्रवासी गरीब-मजदूरों की मदद को आगे आए थे सोनू सुूद

    गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण जब सरकार की ओर से देश में लॉकडाउन हुआ था, ऐसे में लाखों की संख्या में मजदूरों ने घर की ओर प्रस्थान कर दिया था, वो भी पैदल, क्योंकि ट्रेनें चल नहीं रही थी और मजदूरों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया था। जिस पर सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी गरीब-मजदूरों की मदद को आगे आए थे इन्होंने सभी को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया था और सभी के खाने-पीने की व्यवस्था की थी।

    लॉकडाउन खत्म लेकिन सोनू सूद की मदद जारी

    फिलहाल लॉकडाउन खत्म हो चुका है लेकिन उसके बाद भी वो लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। फैंस ट्वीट करते हैं और सोनू सूद की टीम उनकी मदद करने में जुट जाती है। सोनू सूद अब तक कई छात्रों की फीस भर चुके हैं और कई लोगों को दवाई और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में भी मदद कर चुके हैं। इसको लेकर उनकी काफी सरहाना भी हुई है।

    लोगों की मदद के लिए सोनू सूद ने लिया 10 करोड़ का लोन

    लोगों की मदद के लिए सोनू सूद ने लिया 10 करोड़ का लोन

    हाल ही में मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि जरूरतमंदों की मदद के लिए अब सोनू सूद ने 10 करोड़ का लोन लिया है। सोनू ने मुंबई के जुहू स्थित अपनी आठ संपत्तियों को गिरवी रखकर ये पैसा लिया है। वो संपत्तियां उनके और उनकी पत्‍नी सोनाली के नाम पर हैं। ये संपत्ति मुंबई के जुहू में हैं। इसमें दो दुकान हैं और छह अपार्टमेंट हैं। जानकारी के मुताबिक, सोनू सूद ने सितंबर को स्‍टैंडर्ड चार्टेंड बैंक के साथ एग्रीमेंट साइन कर 10 करोड़ का लोन लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+