तेलंगाना: गरीब बच्चियों को मिले पढ़ने की प्रेरणा, कलेक्टर ने सरकारी स्कूल में कराया बेटी का दाखिला

हैदराबाद। तेलंगाना के विकराबाद की कलेक्टर ने अपनी बेटी का दाखिला पांचवी कक्षा में सरकारी स्कूल में कराया है। आमतौर पर अधिकारियों के बच्चे महंगे प्राइवेट स्कूलों में ही पढ़ते हैं लेकिन विकराबाद की कलेक्टर आयशा मसर्रत खानम ने बेटी को सरकारी स्कूल में भेजा है। आयशा चाहती हैं कि गरीब बच्चियों को पढ़ने के लिए ललक बढ़े इसलिए उन्होंने ये किया है।

सरकारी स्कूलों के खराब होने का माहौल बनाया गया: कलेक्टर

सरकारी स्कूलों के खराब होने का माहौल बनाया गया: कलेक्टर

विकराबाद कलेक्टर आयशा ने बेटी ताबिश का दाखिला यहां के सरकारी अल्पसंख्यक आवासीय स्कूल में पांचवी कक्षा में कराया है। आयशा का कहना है कि एक ऐसा माहौल बना दिया गया है कि सरकारी स्कूल खराब होते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को लेकर गलत सोच बनी है इसको तोड़ने के लिए ये जरूरी है कि अधिकारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजें।

मैं खुद भी सरकारी स्कूल से पढी: कलेक्टर आयशा

मैं खुद भी सरकारी स्कूल से पढी: कलेक्टर आयशा

आयशा का कहना है कि सरकारी स्कूलों में टीचर ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। साथ ही दूसरी भी सभी सुविधाएं हैं तो फिर क्यों इन स्कूलों को लेकर पूर्वाग्रह बनाए जा रहे हैं। आयशा खानम ने बताया कि बारहवीं तक आसिफाबाद जिले में सरकारी स्कूल में पढ़ी हैं और अब उनकी बच्ची भी पढ़ेगी।

लोगों ने कोशिश को सराहा

लोगों ने कोशिश को सराहा

कलेक्टर के बेटी का दाखिला सरकारी स्कूल में कराने पर तेलंगाना माईनोरिटीज रेजीडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीटयूशन सोसाइटी के सचिव बी शफीउल्ला ने कहा कि कलेक्टर का यह प्रयास सराहनीय है। उनका कहना है कि इससे गरीब और अल्पसंख्यकों को बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+