Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना में बड़ा उलटफेर, BRS को हराकर ये पार्टी कर सकती है खेल
Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना में वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल आ गए हैं। ऐसे में टीवी9 के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति ( बीआरएस) को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी जीत की ओर बढ़त बनाई है। हालांकि कुल मिलाकर मामला कांटे की टक्कर का नजर आ रहा है।
तेलंगाना इस इतिहास बदलने के मूड में नजर आ रहा है। क्योंकि इस बार सत्ता केसीआर के लिए आसान नहीं है। चुनावों के एग्जिट पोल में सबसे आगे कांग्रेस ही दिखाई दे रही है। वहीं बीआरएस को नुकसान होने की आशंका है।

इस बार चुनाव में बीआरएस को कांग्रेस ने अच्छी टक्कर दी है। हालांकि बीजेपी इस बार खास कमाल करती नजर नहीं आ रही है। राज्य में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़ बनाई है। लेकिन मामला अभी भी कांटे की टक्कर का नजर आ रहा है।
कांग्रेस की बन सकती है सरकार
टीवी9- Polstrat के एग्जिट के अनुसार तेलंगाना की कुल 119 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 49 से 59 सीटें जा सकती हैं। जबकि बीआरएस को 48 से 58 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम किंगमेकर बन सकते हैं।
ओवैसी को भी फायदा
एग्जिट पोल के अनुसार ओवैसी की पार्टी 6 से 8 सीटें जीत सकती है। वहीं बीजेपी को 5 से 10 सीटें मिल सकती हैं।
बता दें कि तेलंगाना में बहुमत का आंकड़ा 60 है। ऐसे में किसी भी पार्टी को यह आंकड़ा छुता हुआ नजर नहीं आ रहा, लेकिन बीआरएस और कांग्रेस इस संख्या के बिल्कुल करीब दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में 3 दिसंबर को जारी होने वाले परिणाम से तेलंगाना की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications