तेलंगाना: CM रेवंत रेड्डी ने PM मोदी की बधाई का दिया जवाब, बोले- केंद्रीय समर्थन की उम्मीद है
Revanth Reddy Become Telangana Chief Minister: कांग्रेस नेता ए रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तेलंगाना में प्रचंड जीत हासिल की। कांग्रेस ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने की बधाई दी। रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी के बधाई संदेश पर धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा के नेतृत्व वाला केंद्र सरकार तेलंगाना को सदैव सपोर्ट और मदद करेगी। पीएम मोदी ने उन्हें तेलंगाना के विकास और कल्याण को आगे बढ़ाने में हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर रेवंत रेड्डी गारू को बधाई। मैं राज्य की प्रगति और इसके नागरिकों के कल्याण के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के संदेश के जवाब में सीएम रेवंत रेड्डी ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धन्यवाद पीएम मोदी जी। तेलंगाना राज्य के विकास के लिए सहयोग की उम्मीद है।
रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में तेलंगाना के पहले कांग्रेस सीएम के रूप में शपथ ली।
राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने हैदराबाद के विशाल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। पद संभालने के तुरंत बाद सीएम रेवंत रेड्डी ने महत्वपूर्ण फैसला लिया। सीएम रेड्डी के कार्यालय ने गुरुवार को अक्कमपेटा को राजस्व गांव के रूप में स्थापित करने के सरकार के फैसले की घोषणा की।
यह भी पढ़ें- रेवंत रेड्डी ने निभाया दिव्यांग महिला से किया वादा, मुख्यमंत्री बनते ही दी नौकरी












Click it and Unblock the Notifications