Telangana: रेवंत रेड्डी का दावा तेलंगाना की केसीआर सरकार कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ से बिजली खरीद रही
तेलंगाना विधानसभा 2023 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे कांग्रेस और सत्तारूढ़ पार्टी बीआर के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस सकरार द्वारा अपर्याप्त बिजली आपूर्ति के बीआरएस के आरोप को टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि तेलंगाना सरकार छत्तीसगढ़ से बिजली खरीद रही है, जहां पर कांग्रेस पार्टी सत्ता में है।

तेलंगाना अध्ययन वेधिका द्वारा आयोजित "प्रेस से मिलें" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा खुले बाजार में बिजली महज 3 रुपये प्रति यूनिट की कीमत पर उपलब्ध है वहीं मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बिजली 14 रुपये प्रति यूनिट खरीद रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डीन ने कहा छत्तीसगढ़ से तेलंगाना सरकार 1,000 मेगावाट बिजली खरीद रहे हैं जहां कांग्रेस सत्ता में है। विडंबना यह है कि आप उस राज्य से खरीदते हैं जहां कांग्रेस सत्ता में है, और आरोप लगाते हैं कि पार्टी बिजली की आपूर्ति नहीं कर रही है
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री ने 60 प्रतिशत कटौती सुनिश्चित करने के लिए कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना और अंबेडकर प्रतिमा सहित योजनाओं के परियोजना अनुमान को 200 प्रतिशत तक बढ़ाया।
कांग्रेस के तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए घोषणापत्र के कार्यान्वयन की संभावना पर सत्तारूढ़ बीआरएस द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा केसीआर की बीआरएस ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी दस्तावेज को चुरा लिया है। हमारा घोषणापत्र उत्कृष्टता के साथ पारित हुआ है। हमारा नीति दस्तावेज़ केसीआर द्वारा अनुमोदित है। सीएम ने हमारे घोषणापत्र को आधिकारिक समर्थन दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications