तेलंगाना: विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव पर नजर, BJP ने की 17 क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति
Telangana News: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन करने पर बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है। बीजेपी ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने तेलंगाना में 17 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है।
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव खत्म होने पर बीजेपी ने लोकसभा की तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी के अलावा अन्य पार्टियां भी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रही हैं। इसी क्रम में बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने राज्य के 17 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

आदिलाबाद - पायल शंकर (विधायक)
पेद्दापल्ली - रामा राव पवार (विधायक)
करीमनगर - सूर्यनारायण गुप्ता (विधायक)
निजामाबाद - महेश्वर रेड्डी (विधायक)
जहीराबाद - के. वेंकटरमण रेड्डी (विधायक)
मेडक - पलवई हरीश बाबू (विधायक)
मल्काजीगिरी - पैदी राकेश रेड्डी ( विधायक)
सिकंदराबाद - डॉ. लक्ष्मण (सांसद)
हैदराबाद - राजा सिंह (विधायक)
चेवेल्ला - ए वेंकटनारायण रेड्डी (एमएलसी)
महबूब नगर - राम चंदर राव (पूर्व एमएलसी)
नगर कुरनूल - रंगारेड्डी (पूर्व एमएलसी)
नलगोंडा - चिंतला रामचन्द्र रेड्डी (पूर्व विधायक)
भुवनगिरि - एनवीएसएस प्रभाकर (पूर्व विधायक)
वारंगल - मैरी शशिधर रेड्डी (पूर्व मंत्री)
महबुबाबाद - गरिकापति मोहन राव (पूर्व सांसद)
खम्मम - पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी (पूर्व एमएलसी)
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: लोकसभा चुनाव में नए चेहरों को मैदान में उतारने और मौजूदा सांसदों को हटाने पर विचार कर रहा BRS












Click it and Unblock the Notifications