तेलंगाना: लोकसभा चुनाव में नए चेहरों को मैदान में उतारने और मौजूदा सांसदों को हटाने पर विचार कर रहा BRS
Telangana News: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीआरएस ने तेलंगाना में बड़ा उलट फेर पर विचार कर रहा है। उन्होंने नए चेहरों को चुनावी मैदान से हटाने पर विचार कर रहा है। साथ ही नए चेहरे पर दाव लगाने की बात चल रही है।
बीआरएस इस बार पुराने चेहरे को टिकट नहीं देने पर विचार कर रहा है। साथ ही नए चेहरे को संसद भेजने की सोच रहे हैं। पार्टी नेतृत्व आगे की लड़ाई की तैयारी के लिए प्रत्येक संसदीय क्षेत्र की गहन समीक्षा कर रहा है।

लोकसभा चुनाव में पार्टी दमदार वापसी करना चाहती है
विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने पर पार्टी अलग एंगल से सोच रही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी दमदार वापसी करना चाहती है। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व अपने दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। बीआरएस न केवल 2019 में जीती गई नौ सीटों को बरकरार रखे बल्कि अपनी सीटों में सुधार भी करें।
'मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को लिया जाए'
जमीनी स्तर पर बीआरएस नेता उम्मीदवारों की सूची में बदलाव की मांग कर रहे हैं। नेता चाहते हैं कि मौजूदा सांसदों को हटा दिया जाए। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कहा था कि उम्मीदवारों के बदलाव से हाल के चुनावों में पार्टी की किस्मत बदल सकती है। उनकी टिप्पणी से पार्टी में चर्चा छिड़ गई और अटकलें तेज हो गईं कि कुछ मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को लिया जाए।
यह भी पढ़ें- Telangana: केसीआर ने दोहराया- बीआरएस भाजपा या अन्य किसी भी राजनीतिक दल की बी टीम नहीं है












Click it and Unblock the Notifications