Telangana में ‘छह गारंटी’ पर घमासान, KTR ने कांग्रेस सरकार से पूछा- आखिर कहां गई वादों वाली फाइल?

Telangana politics: तेलंगाना की राजनीति में 'छह गारंटी' (Six Guarantees) को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष K. T. Rama Rao ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से स्पष्ट वादा किया था कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में छह गारंटी को कानून का रूप दिया जाएगा।

Telangana

KTR ने कांग्रेस को याद दिलाए ये अधूरे चुनावी वादे

KTR ने कहा कि यही छह गारंटी कांग्रेस की चुनावी जीत का आधार थीं। उनके अनुसार किसानों को साल में दो फसलों के लिए 15,000 रुपये की सहायता, महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद और छात्रों को 5 लाख रुपये तक का 'विद्या भरोसा कार्ड' देने का वादा किया गया था।

ढाई साल बाद भी नहीं बन पाया कानून

केटीआर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से फाइल पर हस्ताक्षर करने की बात कही थी और राज्यपाल के अभिभाषण में भी बिल विधानसभा में लाने की घोषणा की गई थी। लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाद भी यह कानून नहीं बन पाया है।

आखिर कहां गई वादों वाली फाइल?

KTR ने तंज कसते हुए कहा कि अब सवाल उठ रहा है कि आखिर वह फाइल कहां गई। उन्होंने कहा कि सरकार को आसान बनाने के लिए BRS अब वही प्रावधान शामिल करते हुए एक प्राइवेट मेंबर बिल अगले सप्ताह विधानसभा में पेश करेगी, ताकि छह गारंटी को वैधानिक दर्जा दिया जा सके।

क्‍या हैं कांग्रेस को होगा नुकसान?

विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी राजनीतिक समीकरणों और जनता के बीच वादों की विश्वसनीयता को लेकर यह मुद्दा तेलंगाना की राजनीति में बड़ा चुनावी विषय बन सकता है। कांग्रेस सरकार की ओर से इस बयान पर अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+