तेलंगाना: 'तीसरी बार CM बनेंगे KCR, चुनाव की तारीख भी दे रही यही संकेत', तुकबंदी कर बोले KTR
Telangana Assembly Elections 2023: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने वाला है। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होगा।
चुनाव की तारीखों को लेकर तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केसीआर तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। चुनाव की तारीखें भी यही संकेत दे रही हैं। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को चुनाव है और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

हमारा भाग्यशाली नंबर पर 6 है- केटीआर
उन्होंने कहा कि तारीखों की संख्या (30 और 3) अच्छी है। इसका मतलब तेलंगाना में बीआरएस की हैट्रिक निश्चित है। केसीआर का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना निश्चित है। उन्होंने कहा कि 3 और 3 को जोड़ने पर 6 होता है। हमारा भाग्यशाली नंबर भी 6 है। मंत्री केटीआर ने जोड़ देते हुए कहा कि केसीआर को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
तेलंगाना के विकास के लिए प्रतिबद्ध- केटीआर
हमलोग तेलंगाना का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केसीआर के नेतृत्व में तेलंगाना को और उंचाई पर ले जाएंगे। जहां सभी लोगों के लिए लोककल्याणकारी योजनाएं लेकर आएंगे। लोगों को पहले से अधिक सुविधाएं मिलेंगी। हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। लोगों की समस्या का पूरा समाधान किया जाएगा।
एक ही चरण में होगा तेलंगाना का चुनाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। मध्य प्रदेश में 230, राजस्थान में 200, तेलंगाना में 119, छत्तीसगढ़ में 90 और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: महाराष्ट्र से सटे जिलों में BRS का आउटरीच अभियान, मराठी वोट साधने की कोशिश












Click it and Unblock the Notifications