तेलंगाना सरकार सभी जिलों में Anti-quackery पैनल का करेगी गठन
तेलंगाना सरकार सभी जिलों में Anti-quackery पैनल का करेगी गठन
हैदराबाद, 05 अक्टूबर: तेलंगाना में डॉक्टरों के संघो ने मंगलवार को अयोग्य व्यक्तियों और अवैध मेडिकल इंस्टीटयूट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए विरोध किया। वहीं बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने डॉक्टरों के संघों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार अवैध प्रैक्टिसनर डॉक्टर की जांच के लिए एक महीने के भीतर प्रत्येक जिले में एक Anti-quackery पैनल का गठन करेगी।

ये पैनल तेलंगाना मेडिकल प्रैक्टिशनर्स रजिस्ट्रेशन एक्ट (TMPR) और नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) एक्ट के तहत बिना क्वालिफिकेशन के मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेगी।
प्रगति भवन में तेलंगाना राज्य चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ राजलिंगम और कई डॉक्टर संघों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने ये घोषणा की। इस मीटिंग में बैहेल्थकेयर रिफॉर्म्स डॉक्टर्स एसोसिएशन (HRD) ने मांग की कि सरकार अयोग्य व्यक्तियों और अवैध मेडिकल संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। इसके साथ ही उन्होंने प्राइमरी मेडिकल प्रदान करने के लिए मौजूदा आशा, आंगनवाड़ी वर्कस और अन्य सरकारी कर्मचारियों के उचित उपयोग की भी मांग की।
संघ के प्रतिनिधियों ने मंत्री से स्वास्थ्य केंद्रों के लिए अनुमति जारी करने या सर्टीफिकेट के रिनूवल की प्रक्रिया को आसान बनाने का भी आसान बनाने की गुजारिश की जो आरोग्यश्री लाभ प्रदान करते हैं। डॉक्टरों ने उनसे प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की क्रमशः 12 प्रतिशत और 53 प्रतिशत कमी को पूरा करने का भी अनुरोध किया। डॉक्टरों ने कहा एक टीम चौबीस घंटे मौजूद रहकर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही डॉक्टरों ने टीएसएमसी और उस्मानिया जनरल अस्पताल के लिए नई बिल्डिंग निर्माण की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications