तेलंगाना सरकार के विभागों का आवंटन, जानिए सीएम रेवंत रेड्डी ने अपने पास रखे कौन-कौन से मंत्रालय

तेलंगाना सरकार में विभागों का आवंटन कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू को वित्त और नियोजन के साथ ऊर्जा मंत्रालय का पद भार सौंपा गया है। दामोदर राजा नरसिम्हा को स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। सीएम रेवंत रेड्डी ने नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास, सामान्य प्रशासन, कानून और व्यवस्था और अन्य सभी अनावंटित विभाग अपने पास रखे हैं।

श्रीधर बाबू सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, उद्योग और वाणिज्य के मंत्री होंगे। साथ ही वो विधायी कार्य भी देखेंगे। जबकि नालामाडा उत्तम कुमार रेड्डी को सिंचाई और सीएडी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति दिया गया है। कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी सड़क और भवन, सिनेमैटोग्राफी संभालेंगे और पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी राजस्व और आवास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री होंगे।

Telangana Government portfolios allocation

पोन्नम प्रभाकर को परिवहन और बीसी कल्याण विभाग सौंपा गया है। वहीं, कोंडा सुरेखा पर्यावरण एवं वन और बंदोबस्ती की मंत्री होंगी। सीताक्का पंचायत राज और ग्रामीण विकास (ग्रामीण जल आपूर्ति सहित), महिला और बाल कल्याण मंत्री बनाए गए हैं।

तुम्मला नागेश्वर राव को कृषि, विपणन, सहयोग और हथकरघा एवं कपड़ा विभाग दिया गया है जबकि जुपल्ली कृष्णा राव को निषेध और उत्पाद शुल्क, पर्यटन और संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग आवंटित किया गया है।

आपको बता दें, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नई दिल्ली दौरे के एक दिन बाद विभागों का आवंटन किया गया। दिल्ली में उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ बातचीत की। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा की। रेवंत रेड्डी और 11 मंत्रियों ने 7 दिसंबर को शपथ ली थी। मंत्रिमंडल में छह और मंत्री शामिल किये जा सकते हैं।

जैसा की आप जानते हैं, 119 में से 64 सीटें जीत कर कांग्रेस ने तेलंगाना में जनादेश प्राप्त किया है। जिसके बाद पार्टी ने तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को वहां का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

यह देखें: तेलंगाना के CM रेवंत ने लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, मल्काजगिरी से सांसद थे रेड्डी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+