तेलंगाना के CM रेवंत ने लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, मल्काजगिरी से सांसद थे रेड्डी

Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को अपनी लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। रेड्डी ने अपना इस्तीफा देने के लिए आज शाम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस कन्वीनर और सांसद मनिकम टैगोर भी मौजूद थे। रेड्डी ने तेलंगाना में मल्काजगिरी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।

आपको बता दें कि बीते गुरुवार को रेड्डी ने एक उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व शामिल हुए थे।

Telangana CM Revanth Reddy

राज्य में कांग्रेस की जीत की गाथा लिखी
हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में रेड्डी ने कांग्रेस की जीत की गाथा लिखी। रेड्डी की लोकप्रियता का लाभ कांग्रेस को मिला। अपने अथक प्रयासों से सत्तारूढ बीआरएस को करारी शिकस्त दी। रेड्डी, कोडंगल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

रेवंत रेड्डी के बारे में जानें
उस्मानिया विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद रेवंत रेड्डी छात्र रहते हुए एबीवीपी के सदस्य थे। राजनीति में शुरू से सक्रिय रहने के कारण 2007 में रेवंत रेड्डी एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में एमएलसी चुने गए। बाद में वह तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हो गए। साल, 2014 में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव कोडंगल सीट से जीता था। 2017 में रेड्डी ने टीडीपी छोड़ दी और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में कोडंगल से 2018 तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ा। लेकिन, बीआरएस (तब टीआरएस) उम्मीदवार से हार गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+