तेलंगाना: 2018 चुनाव में किए गए चार वादों को दो महीनों में पूरा करेगी सरकार
तेलंगाना सरकार ने 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों में से चार वादों को अगले दो महीनों के अंदर पूरा करने का फैसला किया है।
हैदराबाद, 19 जुलाई : तेलंगाना सरकार ने 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों में से चार वादों को अगले दो महीनों के अंदर पूरा करने का फैसला किया है। राज्य सरकार चार वादों को पूका करने के लिए हर महीने 1,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। जिसमें 57 साल से अधिक उम्र के गरीबों के लिए आसरा पेंशन योजना, नए राशन कार्ड जारी करना, चिन्हित लाभार्थियों के लिए 2 बीएचके घरों को पूरा करना और 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता शामिल है।

2022-2023 के बजट में राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि 4 लाख लाभार्थियों को 3 लाख रुपये की इकाई लागत वाले घरों के निर्माण के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3,000 घरों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि आसरा पेंशन के लिए सरकार ने पहले ही 11,728 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं और 57 साल से ऊपर के नए पेंशनभोगियों को इसका लाभ दिया जाएगा। 65 वर्ष से अधिक आयु के 40 लाख गरीब लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि सोसाइटी फॉर एलिमिनेशन ऑफ पॉवर्टी (एसईआरपी) के समक्ष अन्य 40 लाख आवेदन लंबित हैं।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना सरकार ने UNDP के साथ उठाए अहम कदम, किसानों को मिलेगा मौसम का अपडेट












Click it and Unblock the Notifications