तेलंगाना सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों और टेस्टिंग लैब में कोविड-19 टेस्ट और इलाज का घटाया दाम, जानें रेट
तेलंगाना सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों और टेस्टिंग लैब में कोविड-19 टेस्ट और इलाज के दाम घटाया, जानें रेट
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार के बाद अब तेलंगाना ने भी कोरोना वायरस के टेस्ट और इलाज के दामों को लेकर बड़ा निर्णय लिया हैं। तेलंगाना राज्य सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों और प्राइवेट टेस्टिंग लैब में COVID19 का टेस्ट शुल्क और इलाज के दाम में भारी कमी की हैं। अस्तपालों और प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट शुल्क -2200 रुपय से लागू कर दिया हैं वहीं प्राइवेट अस्पताल में कोरोना मरीज के भर्ती होने पर 4000 प्रति दिन, बिना वेंटीलेटरआईसीयू-रु .7500 रुपये प्रतिदिन और ICU वेंटीलेटर समेत 9000 हजार रुपये प्रतिदिन अस्पताल शुल्क निर्धारित किया हैं और एंटीबायोटिक उपयोग के लिए अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया है।

Recommended Video
तेलंगाना राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इताला राजेंद्र ने इस बात की जानकारी साक्षा करते हुए बताया कि तेलंगाना राज्य के सभी शहरों में कोरोना टेस्ट और इलाज का ये ही शुल्क निर्धारित किया गया हैं। इसका पालन हर हाल में प्राइवेट अस्पतालों और प्राइवेट लैब को करना होगा। बता दें तेलंगाना राज्य में 4,974 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 25 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications