तेलंगाना: गरीबी से लड़ते हुए 12वीं में किया शानदार प्रदर्शन, अब स्नातक के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगी चार छात्राएं

नई दिल्ली। तेलंगाना के पिछड़े इलाके से आने वाली चार लड़कियां ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने के लिए जाएंगी। तेंलगाना सोशल वेलफेयर रेजीडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस सोसायटी की ये चार लड़कियां जल्दी ही पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगी। हाल ही में 12वीं क्लास में बढ़िया नंबर लाने वाली इन बच्चियों को आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल रहा है। अभी तक अपने गांव से दूर शहर तक ना जाने वाली ये लड़कियां यूनिवर्सिटी ऑफ वोल्लोंगोंग में बिजनेस में स्नातक करेंगी।

ें

तेंलगाना सोशल वेलफेयर रेजीडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस सोसायटी के 36 साल के इतिहास में पहली बार उनके संस्थान से पास बच्चियां विदेश जा रही हैं। चंदना, मनोगना, कृष्णावेनी और संकीरथना ने 12वीं पास करने के साथ-साथ अब इंटरनेशनल इंग्लिंश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम क्लियर करने के लिए मेहनत कर रही हैं।

चंदना वरंगल जिले ये हैं और एक जिम कोच की बेटी हैं। मनोगना मनछेरियल की रहने वाली हैं। जिनकी मां आंगनबाड़ी में काम करती हैं। करीमनगर की संकीरना एक किसान तो कृष्णावेनी एक वेन ड्राइवर की बेटी हैं। चीन छात्राएं एससी से तो एक पिछ़़डे वर्ग से हैं। चारों छात्राओं ने बारहंवी की परीक्षा इस साल पास की है। विदेश जाकर पढ़ाई करने के मौके से चारों ही बहुत खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+