Telangana factory Blast: तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा बढ़कर 34 पहुंचा
Telangana factory Blast: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले की एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को हुए ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा बढकर 34 पहुंच गया है। केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन मलबा हटाने का काम मंगलवार को जारी है। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
तेलंगाना प्रदेश में मंत्री विवेक वेंटकस्वामी और दामोदर राजा ने घटना स्थल का दौरा किया है। मंभी वेंकटस्वामी ने कहा, 'ब्लास्ट के वक्त करीब 63 लोग फैक्ट्री में थे। शुरू में कहा गया कि यह रिएक्टर विस्फोट था, लेकिन अब लग रहा है कि किसी और वजह से दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में फैक्ट्री इंचार्ज की भी मौत हो गई है। यहां अभी कोई नहीं है जो हमें बता सके कि उस वक्त क्या हुआ था।'

'हमें कुछ देर में पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी'
राज्य सरकार के मंत्री ने कहा, 'अब तक कुल 8 शव बरामद कर लिए गए हैं और 12 लोगों की हालत गंभीर है। उनके इलाज की व्यवस्था की गई है। विस्फोट किस वजह से हुआ, अभी इसका ठीक से पता नहीं चल पाया है। अभी कुछ घंटे और इंतजार करना होगा जिसके बाद ही रिपोर्ट मिल सकेगी। कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार केंद्र में इलाज दिया जा रहा है।'
यह भी पढ़ें: तेलंगाना में भी राजा रघुवंशी जैसी हत्या, शादी के कुछ हफ्तों बाद ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खूनी कहानी
Telangana factory Blast: फैक्ट्री में 100 से ज्यादा मजदूर थे
संगारेड्डी जिले की पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। धमाका किस वजह से हुआ है और इसके पीछे कौन जिम्मेदार हैं इनकी जांच चल रही है। चश्मदीदों ने बताया कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक फैल गई थी। कुछ मजदूर इस धमाके की वजह से कई मीटर उछलकर दूर जा गिरे थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री दवाओं के लिए पाउडर बनाने का काम करती थी और इस ब्लास्ट में पूरी इमारत ही ढह गई है। दमकल विभाग की 4 गाड़ियां, मेडिकल टीम और एंबुलेंस घटना स्थल पर मौजूद है। 100 से ज्यादा लोग धमाके के वक्त मौजूद थे। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें हैदराबाद अस्पताल रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह का वक्त होने की वजह से फैक्ट्री में काफी मजदूर काम करने के लिए पहुंच गए थे। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हादसे के आसपास वाली पूरी जगह को खाली कराया है। हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मजदूरों के बीच चीख पुकार मच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। धमाके वाली जगह मलबे का ढेर जमा हो गया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर जवानों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया












Click it and Unblock the Notifications