तेलंगाना में सर्वे पर गरमाई सियासत, TRS ने की चुनाव आयोग से रोक लगाने की मांग

नई दिल्ली। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र के जरिए शिकायत की गई है कि लगड़ापति राजगोपाल के सर्वे रिपोर्ट्स को शनिवार को टीवी चैनल्स द्वारा प्रचारित किया गया। टीआरएस ने कहा है कि लगड़ापति मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 दिसंबर को होने हैं।

telangana elections: trs writes to Chief Electoral Officer seeking a ban on election survey

पत्र में कहा गया है कि लगड़ापति राजगोपाल ने घोषणा की थी कि सर्वे रिपोर्ट्स के आधार पर रोजाना दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेंगे जो जीत रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि दो नामों की घोषणा उन्होंने कर भी दी है। पत्र में टीआरएस ने कहा है कि ये और कुछ नहीं, निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना है। साथ ही ये भी कहा गया है कि लगदापति पहले कांग्रेस नेता रह चुके हैं।

उन्होंने जीत दर्ज करने वाले जिन दो नामों का ऐलान किया है, वे भी कांग्रेस के ही हैं। उनकी रिपोर्ट्स और स्टेटमेंट मुख्यत: तेलंगाना पर ही केंद्रित है। टीआरएस की तरफ से कहा गया है कि राज्य में हो रहे चुनावों के दौरान सर्वे रिपोर्ट के जरिए विपक्षी दल फायदा उठाना चाहते हैं। इस पत्र के साथ एक वीडियो भी मुख्य चुनाव अधिकारी को सबूत के तौर पर भेजा गया है। पार्टी ने चुनाव होने तक इस प्रकार के सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है। तेलंगाना में कांग्रेस का तेलगु देशम पार्टी के साथ चुनावी समझौता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+