तेलंगाना चुनाव: रेवंत रेड्डी का दावा -कांग्रेस को 80 सीटों पर मिलेगी जीत, दिया ये तर्क
तेलंगान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की चमत्कारिक लड़ाई के पीछे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के प्रति जनता का सम्मान है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में रेवंत ने दावा किया कांग्रेस की छह गारंटियों को राज्य में सरकार बनने के बाद बिना किसी बाधा, कठिनाई के लागू किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रति लोगो का बढ़े विश्वास पर भी रेवंत ने बात की।

2021 तक तेलंगाना में कांग्रेस नजर नहीं आती थी, राज्य में भाजपा को प्रमुख विपक्षी पार्टी माना जाता था, ऐसा क्या बदला कि कांग्रेस चुनाव में प्रमुख दावेदार बन गई? इस सवाल के जवाब में रेवंत ने जवाब दिया कि
मैंने हमेशा कहा है कि यह दो पार्टियों के बीच सीधा मुकाबला होगा। चुनाव तक आपको तीन तीन पार्टियां दिख सकती हैं। इसके साथ मैं यह भी कहता रहा हूं कि बीआरएस 25 सीटों को पार नहीं करेगी और हम 80 से कम सीटें नहीं जीतेंग। उन्होंने कहा आप सभी भूल गए हैं कि कांग्रेस और विशेष रूप से सोनिया की तेलंगाना के लोगों के बीच सद्भावना है। पार्टी अतीत में इसका फायदा नहीं उठा सकी। उन्होंने कहा सद्भावना किसी के इतिहास से मजबूत होता है और जब सब कुछ ठीक हो जाता है, तो यह आपकी मदद करती है। इसी तरह सोनिया गांधी जी में बहुत सद्भावना थी लेकिन वह सुप्त थी। शुरू से ही मेरा प्रयास उस सद्भावना को सामने लाने और पार्टी की मदद करने का रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने लोगों को छह गारंटी का वादा किया है लेकिन इसकी लागत 80,000 करोड़ रुपये तक हो सकती है, अगर आपकी पार्टी सत्ता में आती है तो इतने पैसे का कैसे प्रबंध करेगी?
इस प्रश्न के जवाब में रेवंत ने कहा
केसीआर राज्य के बजट का दुरूपयोग कर रहे हैं उनकी विफलाता केंद्रीय योजनाओं का उपयोग नहीं करना है। बीआरएस ने कई केंद्रीय योजनाओं सहित अनुदान और समान अनुदान या ऋण का लाभ नहीं उठाया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बारे में हम केंद्र से 70 प्रतिशत तक अनुदान के साथ 10 परियोजनाओं को मंजूरी दे सकते हैं। लेकिन हमें विस्तृत परियोजना रिपोर्ट जमा करनी होगी। यही बात आवास के लिए भी लागू होती है। हम पीएम आवास योजना के तहत धनराशि प्राप्त कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications