'क्योंकि मेरे दाढ़ी है, टोपी ...', भाजपा से पैसे लेने वाले बयान पर ओवैसी ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पर आरोप लगाया था कि जहां पर भी भाजपा कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ती है वहीं पर भाजपा से पैसे लेकर ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी अपने उम्मीदवार उतारती है। राहुल गांधी के इस आरोप पर एआईएमआईएम के अध्‍यक्ष ओवैसी ने पटलवार करते हुए कांग्रेस नेता पर सीधा निशाना साधा है।

AIMIM President Asaduddin Owaisi

संगारेड्डी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी उनकी धार्मिक पहचान के प्रति नफरत के कारण उन पर ऐसे आरोप लगाते हैं। राहुल के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ओवैसी ने दावा किया कि राहुल गांधी वही दोहरा रहे हैं जो उन्हें किसी ने लिखकर दिया है।

इसके साथ ही ओवैसी ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या आपने (राहुल) 2014 और 2019 में चुनाव हारने के लिए बीजेपी से पैसे लिए थे?

ओवैसी ने कहा राहुल गांधी "आप ये आरोप इसलिए लगाते हैं क्योंकि मेरा नाम असदुद्दीन है क्योंकि, मेरे चेहरे पर दाढ़ी है और मैं टोपी पहनता हूं, इसलिए आप मुझ पर पैसे लेने का आरोप लगाते हैं। यह इस नाम से आपकी नफरत है और आपको दाढ़ी और टोपी पहनने वालों से भी नफरत है। इसीलिए आप आरोप लगाते हैं।"

ओवैसी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा मध्‍य प्रदेश में आपके मित्र ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए, लेकिन आप उन्हें यह नहीं बताते कि उन्होंने पैसे लिए हैं। वहीं यूपी में आपके मित्र जितिन प्रसाद, जो भी भाजपा में शामिल हो गए, आप उन्हें यह मत बताइए कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे लिए थे।

बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी चुनावी रैलियों के दौरान एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी भगवा पार्टी से पैसे लेकर जहां भी कांग्रेस भाजपा से लड़ती है, वहां अपने उम्मीदवार उतारती है। साथ ही राहुल गांधी ने कहा था कांग्रेस जहां पर भी चुनाव लड़ती है, असम, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, त्रिपुरा, वहा पर एमआईएम पार्टी भाजपा से पैसे लेती है और वहां अपने उम्मीदवार खड़ा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+