Telangana: केटीआर ने किया दावा- बीआरएस सरकार में हैदराबाद का जो विकास हुआ उसकी तारीफ भाजपा सांसद भी करते हैं
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने दावा किया कि बीआरएस सरकार में जो हैदराबाद का विकास हुआ उसकी तारीफ भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी करते हैं। केटीआर ने उप्पल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा केवल साउथ फिल्म स्टार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड हीरो सनी देओल जो भाजपा सांसद भी थे वो भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने हैदराबाद के डेवलेपमेंट की तारीफ की और कहा कि वो इस शहर में बसने की इच्छा व्यक्त की थी।

बीआरएस सरकार के मंत्री केटी रामा राव ने कहा अमेरिका में रह रही तेलगू एक्ट्रेस लया हाल ही में हैदराबाद लौंटी थीं तो उन्हों कहा था कि लॉस एंजिल्स का शहर से कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन कई कॉर्पोरेट कंपनियां प्रमाणित कर रही थीं कि हैदराबाद एक वैश्विक शहर के रूप में उभर रहा है।
केटीआर ने दावा किया कि तेलंगाना भर में बुनियादी सुविधाओं को विस्तार किया और राज्य में बीआरएस सरकार ने शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया था। उन्होंने दावा किया बीते साढ़ नौ सालों में बीआरएस की सरकार में कोई आंध्र-तेलंगाना पंचायत या हिंदू-मुस्लिम झड़प नहीं हुई।
तेलंगाना मंत्री केटीआर कहा पिछले कुछ सालों में उप्पल का बिलकुल कायाकल्प हो गया था। उत्पल चौराहे पर आराजकता का माहौल रहता था, उसे और ट्रैफिक समस्याओं को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने जंक्शन पर एक स्काईवॉक का निर्माण किया।
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के एनएचएआई ने राज्य सरकार को उप्पल-नारपल्ली फ्लाईओवर का निर्माण करने देने की अपील पर विचार नहीं किया, जिसे अभी भी कछुआ की चाल से चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications