तेलंगाना चुनाव: भाजपा की उम्‍मीदवारों तीसरी लिस्‍ट में जानें किन-किन जातियों और समुदाय के लोग है शामिल

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक मे ये 35 उम्‍मीदवारों के नामों की लिस्‍ट फाइनल हुई, जिसे भाजपा ने जारी किया। इसके साथ ही भाजपा ने अब 119 विधानसभा क्षेत्रों में से 88 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Telangana Elections

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी सूची में पिछड़ा वर्ग (बीसी) से 14 उम्‍मीदवार, रेड्डी समुदाय से 11 उम्‍मीदवार, अनुसूचित जाति (एससी) से पांच, उम्‍मीदवार, अनुसूचित जनजाति (एसटी) से तीन और ब्राह्मण और वेलामा समुदायों से एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं।

बता दें अब तक भाजपा ने तो तीन लिस्‍ट जारी की है उसमें पिछड़ी जाति को 32, रेड्डी उम्मीदवारों को 24, एससी को 13, एसटी को नौ और कम्मा, ब्राह्मण और वेलामा उम्मीदवारों को एक-एक सीट पर टिकट देकर तेलंगाना चुनाव मैदान में उतारा है।

तेलंगाना राज्‍य इकाई के अध्‍यक्ष जी किशन रेड्डी और भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण का नाम अब तक जारी की गई तीन लिस्‍ट में नही है। जबकि पार्टी भाजपा ने अंबरपेट और मुशीराबाद के उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है जहां से ये चुनाव लड़ते थे।

भाजपा के उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची में जो चर्चित ना है उनमें उप्पल से पूर्व विधायक एनवीएसएस प्रभाकर, सनथनगर से पूर्व मंत्री मैरी शशिधर रेड्डी, अंबरपेट से कृष्णा यादव, जडचेरला से चितरंजन दास और एंडोले से पी बाबू मोहन के अलावा चेवेल्ला से केएस रत्नम के नाम शामिल है।

बाबू मोहन जिन्‍होंने भाजपा की तेलंगाना में स्थिति परा नाराजगी जताते हुए चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया था उनका नाम भी इस तीसरी लिस्‍ट में शामिल है। माना जा रहा है कि भाजपा ने जानबूझकर कुछ सीटों के लिए नामांकन रोक दिया है जिनकी मांग चुनाव पूर्व गठबंधन के हिस्से के रूप में जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने की थी।

जैसे कुकटपल्ली, सेरिलिंगमपल्ली, नामपल्ली, सिकंदराबाद छावनी और मल्काजगिरी सहित इन सीटों को चल रही बातचीत को सुविधाजनक बनाने के इन सीटों पर भाजपा ने उम्‍मीदवार नहीं उतारे हैं।

भाजपा की थर्ड लिस्‍ट में हैदराबाद क्षेत्र से गीता मूर्ति, बंदा कार्तिका को टिकट ना देकर हैरान कर दिया है। इस लिस्‍ट में कई नेताओं के बच्‍चों को भी जगह नहीं दी है जिसमें हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की बेटी, विजया और पूर्व मंत्री मुकेश गौड़ के बेटे, विक्रम गौड़ के नाम शामिल है। इनके टिकट तय माने जा रहे थे लेकिन इन्‍हें भाजपा अलाकमान ने ठेंगा दिखा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+