तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन पर विवाद, सड़कों पर उतरे पार्टी सदस्य, लगाए गंभीर आरोप

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीआरएस का सीधा कांग्रेस से टक्कर है। लेकिन सत्तारूढ़ दल से टकरान से पहले पार्टी को आंतरिक संघर्ष से जूझना पड़ रहा है। कैंडिडेट्स के नामों के ऐलान से पहले पार्टी हाईकमान के निर्णयों से असंतुष्ट कुछ कांग्रेस सदस्य सड़कों पर भी उतरे। बात यहां तक बढ़ चुकी है कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ही कैंडिडेट्स को हराने की कसम खा ली है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के दौरान कथित रूप से ये बात सामने आई है कि कुछ कांग्रेस सदस्यों ने टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी पर तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए सीट देने के बदले पैसे लिए हैं। ऐसे में रेवंत एक बार फिर निशाने पर आ गए हैं। वहीं उम्मीदवारों की पहली सूची को लेकर तेलंगाना चुनाव के लिए तेलंगाना कांग्रेस में कलह खुलकर सामने आई।

Telangana Elections Controversy

पिछले हफ्ते रविवार (15 सितम्बर) को कांग्रेस वे सदस्य जिन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और टिकट नहीं दिया गया था वे खुलकर विरोध में आ गए। सड़कों पर उतरे और राज्य के नेताओं का नाम लेते हुए उनकी हार सुनिश्चित कराने की कसम खाई। उत्तेजित कार्यकर्ताओं को हैदराबाद में गांधी भवन में प्रवेश करने से रोकने के लिए कार्यालय का गेट बंद करना पड़ा।

दरअसल, रविवार को सूची जारी होने के बाद जब पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मल्लू रवि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो मुस्लिम अल्पसंख्यक नेताओं ने हंगामा कर दिया। वे न्याय की मांग करते हुए नारे लगाते रहे। इस दौरान उन्होंने कुर्सियां भी तोड़ीं। इसके बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेवंत रेड्डी का पुतला भी फूंका। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहने योग्य नहीं हैं। विरोध के दौरान कोल्लापुर में पार्टी से टिकट की उम्मीद कर रहे चिंतापल्ली राजेश्वर नाराज हो गए। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव को टिकट आवंटित करने के विरोध में दीवारों से कांग्रेस के पोस्टर हटा दिए।

कांग्रेस की पहली सूची पर विरोध क्यों?
विरोध कर रहे लोग लगातार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारे लगा रहे थे। दरअसल, वे कैंडिडेट्स की पहली सूची में घोषित किए गए नामों को लेकर आक्रोशित था। विरोध में शामिल लोगों को कहना था कि कांग्रेस ने उन कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है, जिनका संबंधित क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+