तेलंगाना चुनाव 2023: प्रियंका गांधी की सलाह- BRS-BJP के 'नातू नातू' शो का आनंद लें लेकिन उन्हें वोट न दें

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 (Telangana Elections 2023) के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा, जैसे -जैसे ये तारीख नजदीक आ रही है पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही रही है। वहीं अब तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहुंची हैं। उन्‍होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सत्‍तारूढ़ बीआरएस के साथ विपक्षी पार्टी भाजपा पर हमला बोलते हुए वोटरों को इन दोनों पार्टियों को वोट ना देने की सलाह दे डाली है। साथ उन्‍होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर 2 लाख नौकरियां देने का वादा भी किया।

priyanka gandhi,

ऑस्‍कर अवार्ड जीतने वाले नातू नातू.. गाने का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी रैली में जनता से कहा बीआरएस, बीजेपी, एआईएमआईएम सामूहिक रूप से 'नातू नातू' गाने की धुन पर नाच रहे हैं उनके "शो का आनंद तो आप लें" लेकिन उन्हें वोट न दें।

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने आसिफाबाद और खानापुर निर्वाचन क्षेत्र जहां पर अधिक संख्‍या में आदिवासी रहते हैं, यहां पर सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रश्‍न किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी और सीबीआई जांच का आदेश क्यों नहीं देते?


उन्‍होंने पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की विरासत और 19 नवंबर को उनकी जयंती पर तेलंगाना के साथ उनके संबंध का जिक्र करते हुए कहा "क्षेत्र के लोग उनकी मृत्यु के 40 साल बाद भी उन्हें प्यार से इंदिरम्मा कहते हैं क्योंकि आदिवासियों को उन्होंने जल, जंगल, जमीन" का अधिकार दिया था।"

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसी भी राजनीतिक दल या नेता पर विश्वास न करने की अपील करते हुए अपने जीवन और अनुभवों पर आत्मनिरीक्षण करने का आग्रह किया।
इसके साथ ही प्रियंका ने जनसभा में जुटे लोगों से पूछा पिछले 10 वर्षों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है और क्या उन्हें वादे के अनुसार नौकरियां मिली हैं। कांग्रेस नेता ने बार-बार आरोप लगाया कि बीआरएस सरकार जनता का पैसा लूट रही है।

इसके अलावा प्रियंका ने राजस्‍थान और छत्‍तीसढ़ जहां कांग्रेस की सरकार वहां की तरह दो लाख लोगों को नौकरी देने का वादा भी किया। साथ ही प्रियंका ने वोटरों से पूछा क्या इन पार्टियों को दोबारा वोट देने से आपके बच्चों का भविष्य सुधर जाएगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+