तेलंगाना चुनाव 2023: केटीआर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रेवंत रेड्डी से सावधान रहने की दी सलाह
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होने वाले हैं और चुनाव परिणा 3 दिसंबर को घोषित होगा। चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद से राज्य की सत्तारूढ़ बीआरएस युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार कर रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और केटी रामा राव प्रदेश भर में चुनावी सभाएं कर रहे हैं और कांग्रेस पर जमकर हमले कर रही है।

तेंलगाना में चुनाव प्रचार के दौरान अब तेलंगाना सरकार के आईटी मंत्री केटीआर ने राहुल गांधी को पीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी पर डीसीसी अध्यक्षों की राय लेने की सलाह दी है। केटीआर ने आरोप लगाया कि वो दाऊद इब्राहिम और चार्ल्स शोभराज से भी बड़े चोर हैं। रेवंत को केसीआर ने धोखेबाज और चोर नेता बताया।
उन्होंने कहा राहुल गांधी को रेवंत से सावधान रहना चाहिए क्योंकि वो भारतीय जनता पार्टी का एजेंट हैं। वो चुनाव के बाद कांग्रेस को भाजपा को बेच देंगे।बीआरएस पर "वंशवादी राजनीति" के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आरोाां का जबाब देते हुए केसीआर ने मोती लाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक का नाम लेते हुए कहा ये सब एक ही परिवार का हिस्सा है तो क्या वो कांग्रेस पार्टी का वंशवाद नहीं है?
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर केटी रामा राव ने लिखा
तेलंगाना एक स्वर्ण युग के लिए जाना जाता है जबकि कर्नाटक पहले से ही अंधरे शासन का तेलंगाना एक स्वर्ण युग के लिए जाना जाता है, जबकि कर्नाटक पहले से ही अंधेरे शासन का गढ़ बन गया है। केसीआर ने कहा तेलंगाना में बीआरएस सरकार 24 घंटे बिजली दे रही है वहीं कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में जमकर कटौती हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications