Telangana Election: 'तेलंगाना के साथ गांधी परिवार का रिश्ता विश्वासघात का', कविता का राहुल गांधी पर पलटवार

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना के साथ 'पारिवारिक संबंध' रखने के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के कविता ने कहा कि गांधी परिवार का राज्य के साथ जो रिश्ता है, वह विश्वासघात का है।

दरअसल, करीमनगर में राहुल गांधी ने कहा था कि मेरा आपके साथ पारिवारिक रिश्ता है। जिस पर अब बीआरएस नेता कविता ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

BRS K Kavitha

तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा, जिनकी गिनती 3 दिसंबर को होगी। इससे पहले चुनावी राज्य में सियासी बयानबाजी जोरों पर हैं। अब बीआरएस नेता कविता ने निजामाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ''राहुल गांधी जगीताल आए और बड़ी-बड़ी बातें कीं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना से उनका रिश्ता उनकी दादी के समय और पिता के समय से है। मैं उनसे (राहुल गांधी) पूरी तरह सहमत हूं कि तेलंगाना के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं।"

उन्होंने कहा, "वह जवाहरलाल नेहरू ही थे, जिन्होंने हमें जबरदस्ती आंध्र प्रदेश में विलय कर लिया और हमारी आकांक्षाओं को मार डाला। 1969 में जब हमने अलग राज्य की मांग की तो इंदिरा गांधी ने 369 छात्रों को गोली मार दी। बाद में राजीव गांधी ने तेलंगाना के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई। सोनिया गांधी ने 2009 में तेलंगाना देने का वादा किया था, लेकिन इसे वापस ले लिया और तेलंगाना के कई बच्चे मर गए। इसमें आपका हाथ है।"

उन्होंने पिछले 10 वर्षों में राज्य के समर्थन में नहीं बोलने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की। के कविता ने कहा कि पिछले 10 साल में राहुल गांधी ने कभी भी तेलंगाना के समर्थन में कुछ नहीं बोला। वह कभी हमारे साथ खड़े नहीं हुए। हां, तेलंगाना के साथ आपका रिश्ता जरूर है कि आप लगातार तेलंगाना को धोखा दे रहे हैं। तेलंगाना की जनता चुनाव में आपको यह जरूर दिखाएगी।

बता दें कि तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा, सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में बीआरएस 119 में से 88 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और उसका वोट शेयर 47.4 प्रतिशत था। कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। उसका वोट शेयर 28.7 फीसदी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+