Telangana Election Results 2018: टीआरएस उम्मीदवार ने सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज कर बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में जिस तरह से टीआरएस ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए प्रदेश में कांग्रेस-टीडीपी के गठबंधन को पटखनी दी है उसने एक बार फिर से प्रदेश में टीआरएस सरकार की सत्ता में वापसी को सुनिश्चित कर दिया है। टीआरएस ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल किया और प्रदेश की विधानसभा की कुल 119 सीटों में से 88 सीटों पर कब्जा किया। टीआरस की यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों के अंतर से हराया है।

प्रदेश में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार टीएच राव हैं, जिन्होंने सिद्दीपेट सीट से 118699 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भवानी मरिकांति को यहां भारी मतों के अंतर से हराया है भवानी टीजेएस के उम्मीदवार थे, जिन्हें राव के सामने मुंह की खानी पड़ी है। वहीं टीआरएस के ए रमेश ने वरधानापेट सीट से 99240 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी चुनाव में मात दी है। जबकि टीआरएस के ही केटी रामाराव ने सिरसिला सीट से 89009 मतों के अंतर से भारी जीत दर्ज की है।

गौरतलब है कि प्रदेश में भारी जीत दर्ज करने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 13 दिसंबर को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। आपको बता दें कि केसीआर ने प्रदेश की विधानसभा को समय से पहले ही भंग कर दिया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने अन्य चार राज्यों के साथ ही यहां भी चुनाव संपन्न कराए थे, जिसका केसीआर को जबरदस्त फायदा हुआ। पिछले चुनाव में जहां टीआरएस के खाते में कुल 63 सीटें थी तो इस बार पार्टी को 88 सीटों पर बंपर जीत मिली है।
इसे भी पढ़ें- Rajasthan Election Results 2018: अधिकतर मंत्रियों की हार ने भाजपा का किला ढहाया
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications