Telangana Election Results 2018: 13 दिसंबर को केसीआर ले सकते हैं शपथ
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही अब इन राज्यों में सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। तेलंगाना में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली टीआरएस एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कल यानि 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। आपको बता दें कि प्रदेश की कुल 119 विधानसभा सीटों में से अकेले टीआरएस ने 88 सीटों पर जीत हासिल की है।

तेलंगाना में टीआरएस ने अकेले दम पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। पिछले चुनाव की तुलना में टीआरएस ने अपनी सीटों में काफी इजाफा किया है। पिछले चुनाव में जहां टीआरएस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी तो इस बार टीआरएस ने 25 सीटों का इजाफा करते हुए 88 सीटों पर बंपर जीत दर्ज की है। वहीं टीडीपी कांग्रेस गठबंधन के खाते में 21 सीटें ही आई हैं। जबकि एआईएमआईएम को 7 सीटों पर जीत मिली है, अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं।
गौर करने वाली बात है यह है कि केसीआर ने प्रदेश की विधानसभा को उसका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही भंग कर दिया था, जिसकी वजह से यहां अन्य चार राज्यों के साथ चुनाव कराए गए थे। केसीआर को उनके इस फैसले का जबरदस्त लाभ मिला है और पार्टी एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापस आ गई है। केसीआर ने पहले ही इस बात की ओर इशारा कर दिया है कि वह तेलंगाना चुनाव के बाद दिल्ली की राजनीति पर ध्यान देंगे।
इसे भी पढ़ें- राज ठाकरे ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान, कहा- पप्पू अब परम पूज्य हो गए
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications