Telangana Election Results 2018: कांग्रेस ने EVM पर खड़ा किया सवाल, VVPAT पर्चियों की गिनती की मांग

नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे जिस तरह से टीआरएस के पक्ष में जाते दिख रहे हैं और पार्टी प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है उस बीच कांग्रेस नेता ने चुनाव परिणाम पर सवाल खड़ा किया है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रे्स कमेटी की नेता उत्तम कुमार रेड्डी ने चुनाव परिणाम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुझे चुनाव परिणाम पर शक है। उत्तम कुमार ने ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि वीवीपैट की पर्चियों की गणना होनी चाहिए।

uttam kumar

उत्तम कुमार ने कहा कि सभी कांग्रेस नेता चुनाव आयोग से इस बाबत शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि हमे ईवीएम पर शक है। चुनावों में धांधली की गई है। सभी कांग्रेस नेता आरओ अधिकारी से इस बाबत शिकायत करेंगे। इसके साथ ही हम मुख्य चुनाव आयोग से भी इस मामले की शिकायत करेंगे। कुमार ने कहा कि आखिर कैसे टीआरएस के नेता चुनाव परिणाम घोषित होने यहां तक कि मतों की गणना से पहले ही यह कह सकते हैं कि कौन इस चुनाव में हारेगा।

तेलंगाना की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें यहां की कुल 119 विधानसभा सीटों पर टीआरएस 93 सीटों पर जीतती नजर आ रही है। रुझानों के मुताबिक कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ 2 ही सीटें जाती नजर आ रही है। वहीं अगर अन्य दलों की बात करें तो उनके खाते में सिर्फ 7 सीटें जाती दिख रही हैं।

इसे भी पढ़ें- Assembly Election results 2018: पांच राज्यों के रुझानों में जानिए किसे मिली कितनी सीटें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+