Telangana Election Result 2023: 'तेलंगाना के विकास में काम जारी रखेगी BJP', अमित शाह ने लोगों का जताया आभार

Telangana Election Result 2023: 5 विधानसभा चुनावों में से चार राज्यों के नतीजे सामने आ रहे हैं। चार में से तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बन रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी कई सीटों पर आगे चल रही है। सिर्फ तेलंगाना में कांग्रेस आगे है।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्साहजनक समर्थन के लिए तेलंगाना के लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा तेलंगाना के विकास की दिशा में काम करना जारी रखेगी।

Telangana Result: तेलंगाना के विकास में काम जारी रखेगी BJP

तेलंगाना को समृद्ध राज्य बनाएंगे- अमित शाह

गृह मंत्री ने कहा कि लोगों के समर्थन से हम निश्चित रूप से तेलंगाना को एक समृद्ध राज्य बनाएंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी जी को उनके अथक प्रयासों के लिए हार्दिक धन्यवाद।

कांग्रेस ने 64 सीटों पर दर्ज की जीत

चार राज्यों में से सिर्फ तेलंगाना में ही बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। बाकी तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बन रही है। तेलंगाना में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। 119 सीट वाली विधासभा चुनाव में कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की है।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 7 सीटों पर दर्ज की जीत

वहीं, बीआरएस को सत्ता से बाहर होना पड़ा। बीआरएस को सिर्फ 36 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सरकार बनाने का पेश किया दावा

केसीआर ने राज्यपाल सुंदरराजन से मिलकर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

यह भी पढ़ें- Telangana Results: पीएम मोदी ने तेलंगाना की जनता को धन्यवाद दिया, कहा- BJP के साथ लोगों लोगों का अटूट बंधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+