तेलंगाना चुनाव: BRS नेता कविता बोलीं - KCR अजेय हैं, सत्‍ता में उनकी तीसरी पारी का लोग इंतजार कर रहे हैं

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्‍मीद है। तीसरी बार सत्‍ता में वापसी के लिए मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव की राजनीतिक पार्टी बीआरएस पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं एक बार फिर बीआरएस एमएलसी कविता ने दावा किया कि बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव अजेय हैं और चुनावी राजनीति में उन्हें हराने के लिए एक और केसीआर को जन्म लेना होगा।

brs mlc Kavitha

बोधन शहर में शुक्रवार को महा युवा गर्जना सभा को संबोधित करते हुए कविता ने कहा कि तेलंगाना के अगले मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव होंगे, क्योंकि लोग उनकी तीसरी पारी का इंतजार कर रहे हैं।

केसीआर की एमएलसी बेटी कविता ने कहा तीन वादों- नीलू, निधुलु, नियमाकलु (जल, संसाधन और नौकरियां) को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बीआरएस सरकार वहां सफल हुई है जहां कांग्रेस की पिछली सरकारें असफल रहीं।

इसके साथ ही कविता ने दावा किया कि कांग्रेस ने रोजगार सृजन के मामले में कांग्रेस ने युवाओं को निराश किया। उन्‍होंने कहा अविभाजित राज्‍य आंध्र प्रदेश में कांग्रेस सरकार में मुश्किल से 24,000 नौकरियां दी गई जिसमें तेलंगाना की हिस्सेदारी केवल 10,000 नौकरियां थी।

कविता ने कहा पिछले साढ़े नौ सालों में बीआरएस सरकार में 2.32 लाख से अधिक रिक्तियां नोटिफाइड की गईं, जिनमें से 1.60 लाख पहले ही भरी जा चुकी हैं। बाकी पदों पर भर्तियां अलग-अलग चरण में हैं।

उन्‍होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया को रोकने के लिए कानूनी बाधाएं पैदा करने की कांग्रेस की पारंपरिक प्रथा रही है। कविता ने आरोप लगाया कांग्रेस की साजिशों के कारण छात्रों और युवाओं सहित लोगों के विभिन्न वर्ग उनके लाभ से वंचित हैं।

बोधन निर्वाचन क्षेत्र के लिए कांग्रेस उम्मीदवार पी सुदर्शन रेड्डी की बीआरएस नेता कविता ने जमकर आलोचना की जब कि ये वो ही पी सुदर्शन रेड्डी ने एस राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल के दौरान प्रमुख सिंचाई मंत्री के रूप में कार्य किया था, लेकिन उन्‍होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। कतिवा ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने गांव सिरनापल्ली के लिए भी कुछ नहीं किया जबकि मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने क्षेत्र को 17 करोड़ रुपये दिये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+