तेलंगाना का शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में 'पटनोत्सवम' की अनूठी पहल कर रहा, जानें क्या है उद्देश्य
तेलंगाना सरकार ने स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अनूठी पहल करने जा रही है। सरकारी और स्थानीय निकाय स्कूलों में तेलंगाना के शिक्षा विभाग 26 जून से 'पटनोत्सवम' (पढ़ने का अभियान) की शुरूआत करने जा रही है। इसका उद्देश्य छात्रों को स्वतंत्र पाठक बनाने के अलावा उनमें पढ़ने की आदत विकसित करना है।

शिक्षा विभाग ने तेलंगाना के सरकारी और स्थानीय निकायों के स्कूलों को निर्देश दिया है कि कक्षा I से IX के छात्रों के लिए पढ़ने के सत्र के लिए प्रतिदिन एक समय आवंटित करें, इसके अलावा यह सुनिश्चित करें कि हर बच्चा पढ़ना सीखे।
- स्कूल शिक्षा निदेशक ए श्रीदेवसेना द्वारा अभियान के लिए जो निर्देश जारी किए है उसके अनुसार कक्षा I और II के छात्रों को सरल शब्दों और वाक्यों को धाराप्रवा रीडिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- कक्षा तीन और उससे ऊपर के छात्रों को पढ़ने की अवधि में सभी विषयों के पाठ्यक्रम के साथ-साथ पुस्तकालय से कहानी की किताबें, बाल साहित्य और समाचार पत्र पढ़ने के लिए कहा गया है।
- पढ़ने का अभ्यास शुरू होने से पहले, शिक्षकों को मॉडल रीडिंग के हिस्से के रूप में विषय को पढ़ने और ब्लैक बोर्ड पर महत्वपूर्ण शब्दों की लिस्ट चस्पा करने के लिए कहा गया है।
- इसके बाद शिक्षक और छात्रों द्वारा साझा रीडिंग और छात्रों द्वारा व्यक्तिगत वाचन करवाया जाए।
- छात्र-छात्राओं कोृ तीन दिन तेलुगु, हिंदी और उर्दू में कहानी की किताबें और तीन दिन अंग्रेजी में किताबें पढ़नी होंगी।
- असेंबली के दौरान कहानी की किताबें पढ़ने के लिए दो या तीन दिन का समय बढ़ाया जाएगा।
- पठन सत्रों को लागू करने के लिए, स्कूल पुस्तकालय समितिया बनाई जाएंगी।
- प्राथमिक स्तर पर पांच बच्चों वाली एक समिति गठित की जाएगी।
- कक्षा छह से नौ तक प्रत्येक कक्षा के लिए एक पुस्तकालय समिति बनाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications