तेलंगाना: कांग्रेस नेताओं ने सीएम रेवंत से खाली पदों को लोकसभा चुनाव तक न भरने की दी सलाह
तेलंगाना में सत्ता हासिल करने के लगभग दो माह बाद टीपीसीसी कार्यकारी समिति ने अपनी पहली बैठक की। इस बैठक में लोकसभा चुनावों पर असर डालने वाले कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल कांग्रेस नेताओं ने सीएम रेवंत रेड्डी को कांग्रेस के खाली पदों को भरने के लिए लोकसभा चुनाव तक इंतजार करने की सलाह दी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, जो टीपीसीसी अध्यक्ष भी हैं, की अध्यक्षता में ये बैठक हुई। इस बैकक में राज्य सरकार द्वारा छह गारंटियों के कार्यान्वयन में प्रगति पर विस्तार बात हुई, इसके साथ ही अप्रैल- मई में होने वाले लोगसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की कार्ययोजना की चर्चा हुई।
बैठक में प्रजा पालन में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी और इस साल अप्रैल-मई में संसदीय चुनावों की कार्य योजना की भी समीक्षा की गई। बैठक में भाग लेने वालों में तेलंगाना की एआईसीसी प्रभारी दीपा दासमुंशी, मंत्री, विधायक और डीसीसी अध्यक्ष शामिल थे।
टीपीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मल्लू रवि ने बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया बैठक में शामिल हुए नेताओं ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि वह जिलों में पार्टी कार्यालयों के लिए एक एकड़ जमीन आवंटित करने के लिए कदम उठाएं। उन्हें संसदीय चुनाव समाप्त होने तक मनोनीत पदों को न भरने की सलाह दी। वे अनुसूचित जाति आयोग का पुनर्गठन भी चाहते थे। सीएम ने उनसे समर्थन हासिल करने के लिए पार्टी और सरकारी कार्यक्रमों को लोगों के बीच ले जाने को भी कहा।












Click it and Unblock the Notifications