तेलंगाना के नए CM रेवंत रेड्डी की कुंडली, दर्ज हैं 89 क्रिमिनल केस, जानें खाते में कितना बैलेंस?
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीआरएस को शिकस्त देकर सत्ता हासिल कर ली है। वहीं, कांग्रेस की जीत की गाथा लिखने वाले रेवंत रेड्डी को पार्टी ने राज्य की बागडोर सौंप दी है। गुरुवार यानी आज रेड्डी ने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
17 साल पहले रेड्डी के राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई थी। जिला परिषद सदस्य, विधायक, सांसद और फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सीढ़ियां चढ़ते हुए अब सीएम के पद पर काबिज हो चुके हैं।

6 साल पहले रेड्डी तेलुगु देशम पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था। उसके बाद से ही कांग्रेस ने भी उनपर पूरा भरोसा किया। जिसपर रेड्डी खरे उतरे और राज्य को कांग्रेस की झोली में डाल दिया। खास बात यह है कि सीएम रेड्डी के पास वैसे तो करोड़ों की दौलत है। लेकिन, फिर भी उनके खाते में शून्य रुपए हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों?
माई नेता के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के कोडंगल ब्रांच एसबीआई के खाते में शून्य रुपए हैं। वहीं, उनके एक अन्य एसबीआई खातों में 35 लाख रुपए जमा हैं। उनकी पत्नी गीता रेड्डी के साथ जॉइंट खाते में 82,594 रुपए जमा हैं। हाल ही में रेड्डी ने सीरिलिंगमपल्ली में जमीन खरीदी है। इसके साथ ही 4 साल में निवेश और शेयरों की वैल्यू 51 लाख रुपये से बढ़कर 1.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है। चुनाव आयोग के हलफनामे में, रेवंत रेड्डी की अचल संपत्ति में 8,62,33,567 रुपये और पत्नी गीता रेड्डी के नाम पर 15,02,67,225 रुपए की प्रॉपर्टी दिखाई गई है।
रेड्डी पर 89 आपराधिक मामले
वहीं, क्रिमिनल केस की बात करें तो, रेवंत रेड्डी के खिलाफ कुल 89 मामले चल रहे हैं। हालांकि, किसी भी मामले में उन्हें दोषी घोषित नहीं किया गया है। इन आपराधिक मामलों में से 34 में सजा देने वाली आईपीसी की धारा 506 के तहत दर्ज हैं, जबकि 38 मामले धारा 504 में दर्ज हैं। वहीं, 21 मामले धारा 153 के हैं।












Click it and Unblock the Notifications